लखनऊ -इस दौरान उन्हें इसमें लापरवाही मिली

by | May 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बुधवार को परिसीमन, कूड़ा प्रबंधन सहित कई मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें इसमें लापरवाही मिली। जिससे नाराज नगर आयुक्त ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में सबसे पहले वार्डों के परिसीमन कार्यो की समीक्षा की। नगर आयुक्त् ने वार्डो का परिसीमन यथाशीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। जोन एक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन संतोषजनक नहीं मिला। इसके लिए नगर आयुक्त ने जोनल सेनेटरी अफसर नरेश बाबू के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। जोन-2 में कूड़ा संग्रहण की स्थिति शत-प्रतिशत नहीं मिली। यहां के जोनल सेनेटरी अफसर के विरुद्ध भी कार्यवाही का नगर आयुक्त ने निर्देश दिया। जोन-3 डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में सफाई निरीक्षक विशुद्धानंद त्रिपाठी उपस्थित नहीं थे। उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश किया। जोन-6 स्थित भवानीगंज वार्ड में कूड़ा संग्रहण की स्थिति बेहद खराब पायी गयी। यहां के सफाई निरीक्षक सतीश यादव का एक सप्ताह का वेतन रोकने का आदेश हुआ। चौक वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्यो का विशेष पर्यवेक्षण करते हुए सुधार लाये जाने के निर्देश दिये गये। जोन सात में 31 प्रतिशत भवनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण होने पर असंतोष प्रकट किया गया तथा जोनल सेनेटरी अफसर रूपेन्द्र भास्कर को चेतावनी दी गयी। जोन-8 के विद्यावती प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की स्थिति भी खराब मिली। यहां के सफाई निरीक्षक मो. नईम का वेतन नियमित रूप से बाधित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर नगर आयुक्त अभय कुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविन्द कुमार राव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।