कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बुधवार दोपहर तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सवायजपुर के पास कुइयां खेड़ा गांव के धर्म कांटा के सामने रूपापुर की ओर से आ रहे टेम्पो में सामने से डंपर ने टक्कर मार दी। इसी टक्कर में बीच में बाइक सवार भी फंस गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मृतकों में सुखपाल निवासी सौरंगपुर थाना लोनार की जेब में रखे मोबाइल पर फोन आने से उसकी पहचान हो पाई। वह सारंगपुर से बाइक से रिश्तेदार सुभाष के साथ सवाजपुर आ रहा था। वही मूर्ति देवी निवासी मुंडेर मजरा गधेड़ा थाना पाली व उसका सात साल के पुत्र सचिन की भी मौत हुई है। परिजनों ने बताया गया की मूर्ति देवी मायके धनीपुरवा थाना बिलग्राम मे चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए बच्चों पुत्री रागिनी (14), पुत्र प्रशांत उर्फ (9) और सचिन के साथ टेंपो से हरपालपुर जा रही थी। पुत्री रागिनी, पुत्र प्रशांत उर्फ अभि का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हरदोई -तीन वाहनों की भिड़ंत में तीन की मौत

