प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ आगमन को देखते हुये पुलिस और प्रशासन ने एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री आवास तक फ्लीट का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान सब कुछ चुस्त-दुरुस्त मिला। शहीद पथ से गुजरते समय ट्रैफिक को लेकर कुछ निर्देश पुलिस कमिश्नर ने दिये।पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि फ्लीट का रिहर्सल उन सभी मार्गों पर किया गया जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा। प्रधानमंत्री 16 मई की रात ही लौट जायेंगे। उधर रविवार रात से ही मुख्यमंत्री आवास से लेकर उनके गुजरने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है। रिहर्सल के दौरान पुलिस कमिश्नर के अलावा डीएम समेत अन्य कई आला अफसर भी मौजूद रहे।एयरपोर्ट के पास रहने वालों से मदद की अपीलसरोजनीनगर थाने की पुलिस ने रविवार को अमौसी एयरपोर्ट से सटे इलाकों में रहने वालों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो वह पुलिस को सूचना तुरन्त दे। साथ ही कि अगर किसी कोई अपरिचित व्यक्ति किसी के यहां किराये पर आता है अथवा कोई अपरिचित व्यक्ति वहां रहने आता है तो उसके बारे में भी सूचना दें। समितियों के साथ सरोजनीनगर पुलिस ने बैठक भी की। इस मौके पर बीट प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, एसआई दीपेन्द्र सिंह, अंकित कुमार, सिपाही सुधाकर यादव, ऋषभ यादव मौजूद रहे।
लखनऊ -प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए, सब चुस्त-दुरुस्त

