लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के मौके पर हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने पारिवारिक समस्यायें: निःशुल्क समाधान, सुझाव हेल्पलाइन का शुभारम्भ ट्रस्ट कार्यालय में किया। कार्यक्रम में हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट प्रबंध न्यासी, हर्षवर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल, योगेश नारायण माथुर, अधिवक्ता, फैमिली कोर्ट, लखनऊ ने पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए। लोग मोबाइल नंबर 9415342802 और 9839510166 पर हर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे और हर मंगलवार-गुरुवार शाम सात से रात नौ बजे तक परामर्शदाता योगेश नारायण माथुर से पारिवारिक समस्याओं का निःशुल्क समाधान पा सकते हैं।
लखनऊ – निःशुल्क समाधान पारिवारिक समस्याओं के लिए मुफ्त हेल्पलाइन

