लखनऊ -अभियान के तहत हर ग्राम,नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम में अमृत वन बनेंगे

by | May 25, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

आगामी मानसून की बारिश के दौरान होने वाले पौधारोपण अभियान के तहत हर ग्राम, नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम में अमृत वन स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को अरण्य भवन के पारिजात कक्ष में वृक्षारोपण जन आन्दोलन की समीक्षा की। मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश को हरा भरा कर स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।कृषि मंत्री शाही ने ग्राम्य विकास, कृषि, पंचायती राज, राजस्व, रेशम व पषुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण जन आंदोलन के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागों को आवंटित वृक्षारोपण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्षिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ ही रिक्त बंजर व वेस्टलैण्ड की पुनर्स्थापना के निर्देश दिएपर्यावरण, वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि भारतीय वन स्थित रिपोर्ट 2021 के अनुसार प्रदेश में वनावरण व वृक्षावरण में 91 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। वृक्षारोपण अभियानों के सफल क्रियान्वयन द्वारा वन आवरण तथा वृक्षावरण को वर्ष 2030 तक 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है।