लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में पांच अवैध निर्माण सील किए हैं। गोमती नगर विस्तार में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई। पारा के नरपतखेड़ा क्षेत्र में तीन जगह एलडीए प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की।गोमती नगर विस्तार सेक्टर एक में भूखंड पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसे अलावा लक्ष्मी मार्केट के निकट जनेश्वर मिश्रा पार्क गोमती नगर विस्तार में भी अवैध निर्माण किया जा रहा था। दोनों का ही नक्शा स्वीकृत नहीं था। इस पर प्रवर्तन दल ने सीलिंग की कार्रवाई की। वहीं, प्रवर्तन दल जोन-3 के विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि राजकीय प्राइमरी विद्यालय, नरपतखेड़ा के बगल में बिना प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराए लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड में निर्माण हो रहा था। भूतल पर 16 कॉलम की कास्टिंग करके छत ढालने का कार्य किया जा रहा था। इस पर विहित कोर्ट में मुकदमा कायम किया गया था। वाद पक्ष ने अपनी ओर से कोई मानचित्र या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जिस पर कोर्ट ने सीलिंग के आदेश दिए। इसी तरह नरपतखेड़ा स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल के निकट 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित दो दुकानों के बगल दो अन्य की छत ढाली जा रही थी। साक्ष्य या मानचित्र प्रस्तुत न किए जाने पर कोर्ट ने निर्माण सील करने का आदेश दिया था। नारायण होम्योपैथिक क्लीनिक हंसखेड़ा रोड पर 21 वर्गफुट क्षेत्रफल में लोअर ग्राउंड की छत का निर्माण होने पर कोर्ट ने आदेश दिए थे। इन तीनों आदेशों का मंगलवार को पालन कराया गया। सहायक अभियंता संजय जिंदल के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर जितेन्द्र कुमार और विपिन राय प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। तीनों निर्माण स्थलों को सील कर दिया गया।बीबीडी के पास अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजरएलडीए प्रवर्तन दल ने बीबीडी के पास अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की। ओम साईं सिटी न्यू एरा एकाडमी के सामने चंदियामऊ में दो स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। मंगलवार को सहायक अभियंता अजय गोयल, जूनियर इंजीनियर प्रमोद पाण्डेय, सुरेन्द्र द्विवेदी टीम के साथ पहुंचे। प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
लखनऊ – आदेश पर गोमती नगर विस्तार और पारा में पांच अवैध निर्माण सील

