लखनऊ -महिलाओं के लिए वृंदावन में शुरू हुआ कृष्ण कुटीर

by | May 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

वृंदावन में केन्द्र सरकार के सहयोग से निराश्रित वृद्ध या फिर विधवा महिलाओं को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक हजार बेड का कृष्ण कुटीर विकसित किया गया है। बुधवार को केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल विकास के सचिव व प्रदेश के बाल एवं महिला विकास विभाग के निदेशक मनोज राय ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।वृंदावन स्थित कृष्णकुटीर लगभग 3.5 एकड़ में 54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया गया है, जिसमें एक साथ 1000 वृद्ध अथवा विधवा महिलाओं को आवासित किए जाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां महिलाओं को फिजिओथेरेपी सहित आवश्यक जाचें, दवायें आदि की भी व्यवस्था की गई है। कृष्णकुटीर में महिलाओं के निःशुल्क आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य व चिकित्सा, देखरेख, जीवन कौशल, मनोरंजन, भ्रमण, आदि का पूर्ण प्रबंध है। विभाग द्वारा निगरानी के लिए पूरे में परिसर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।कृष्णकुटीर से संबंधित अधिक जानकारी के लिये यूटयूब लिंक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यहां किसी जरूरतमद महिला को आश्रय दिलाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, मथुरा से उनके मोबाइल नम्बर 7518024066 पर सीधा संपर्क किया जा सकता है।