लखनऊ -बेसिक शिक्षा केे स्कूलों पर कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग

by | May 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बेसिक शिक्षा के सरकारी स्कूलों के डिजिटलीकरण के लिए सरकार नई योजना शुरू करेगी। ‘यूपी नॉलेज बेस्ड रिसपांस टू स्कूलिंग एंड टीचिंग योजना के तहत 10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लास व कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं बनेंगी। कप्यूटराज्ड कंट्रोल रूम बनेगा और यहां से सभी स्कूलों के पठन पाठन और कार्यप्रणाली पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा एमडीएम में लगे रसोइयों के साड़ी-पैंट शर्ट व ग्लब्स आदि के लिए 10 करोड़ भी पहली बार दिए गए हैं। इसके साथ ही हर ब्लॉक में एक अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल को मॉडल के रूप में विकसित किए जाने के लिए नाबार्ड से मदद ली जाएगी। इसके लिए टोकन स्वरूप एक लाख् रुपये की व्यवस्था की गई है।