लखनऊ -सिविल कोर्ट स्टेनोग्राफर्स चुनाव में संजय अध्यक्ष व प्रतीक महामंत्री

by | May 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। सिविल कोर्ट स्टेनोग्राफर्स संघ के वार्षिक चुनाव में संजय कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं प्रतीक मिश्रा को महामंत्री पद के लिए चुना गया है।मुख्य चुनाव अधिकारी राधेश्याम मिश्र के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार पालीवाल एवं दिलीप कुमार यादव को विजयी घोषित किया गया है ।जबकि संयुक्त मंत्री पद पर अमित दुबे एवं सुमित कुमार यादव को चुना गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर कमल प्रकाश, ऑडिटर पद पर सुश्री प्रियंका वर्मा, संगठन मंत्री अशोक कुमार, प्रचार मंत्री ओमकार नाथ त्रिपाठी एवं सदस्य के 3 पदों पर श्रीमती सुनीता रानी, विकास कुमार एवं प्रसून पटेल को चुना गया है।