बलरामपुर – बंदियों हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन

by | May 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर संवाददाता - बन्दियो हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन माननीय उoप्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीयजनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला कारागार बलरामपुरमें निरूद्ध महिला बन्दियों हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर द्वारा जेल में निरूद्धमहिला बन्दियों से उनकी समस्याओं को पूछा गया तथा जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों केअधिकारों हेतू जागरूकता शिविर के माध्यम से बन्दियों को कानूनी जानकारी दी गयी तथा किसीबन्दी द्वारा अधिवक्ता की मॉग नहीं की गयी। उक्त शिविर में उपस्थित सभी बन्दी द्वारा कोईसमस्या नही बताई गयी। निरीक्षण के समय डियूटी के दौरान उपस्थित जेल अधिकारियों कोजिला कारागार की समूचित साफ सफाई बन्दियों को पीने के पानी की उपलब्धता, गर्मीं मेंमच्छरों से बचने हेतु नियमित फागिग कराये जाने तथा बीमार बन्दियों को समुचित इलाजउपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। माननीच उच्चतम न्यायालय एवं माननीच उच्चन्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार महिला बन्दियों के साथ रह रहे सभी बच्चों कोसुविधाए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। सचिव द्वारा जेल में महिला बन्दियों के साथ रह रहेबच्चों के अधिकारों के बारे में भी महिला बन्दियों को विस्तार से बताया गया।उक्त शिविर के समयं प्रभारी जेलर उपकारपाल पैनल अधिवक्त एवं सुरक्षाकमी उपस्थितरहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय पर भी आये हुए सभी पक्षकारों / लोगों को विधिकसेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवाएँ / विधिक सहायता के बारे में भी कैम्प लगाकर बतायागया। इस अवसर पर मध्यस्थ एवं कर्मेचारीगण उपस्थित रहे।