संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली कर्मी की मौत भाजपा नेता पर हत्या कर डीसीएम से कुचलवाने का लगा आरोप कार्यवाही न करने पर शव को रोड पर रखा लगाया जाम । बिसवा नगर सीतापुर । कोतवाली बिसवा क्षेत्रा नतरगत बीती रविवार की रात सीतापुर रोड काका ढाबा के निकट एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई मगर मृतक की पत्नी ने भाजपा के एक नेता पर डीसीएम से कुचलकर मारने का आरोप लगाकर बिसवा कोतवाली में तहरीर दी और पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखने पर परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को नगर के बड़े चौराहे पर रख रोड को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारे बाजी की । मिली जानकारी के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र के घुरीपुर मजरा कटिया निवासी अमित मिश्रा जो बिस्वा में बिजली विभाग में नौकरी करता था की रविवार रात मानपुर से बिसवा की तरफ जाते समय काका ढाबा के निकट डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई थी मगर मृतक की पत्नी प्रियंका ने भाजपा नेता सुधाकर शुक्ल पुत्र महेश चंद्र शुक्ल निवासी शुक्लन पुरवा थाना मानपुर हाल पता कैथी तोला बिसवा पर सवा दो लाख रुपए मगने ब न देने पर जानमाल से मारने की धमकी का एक आडियो वायरल कर पति की हत्या कर मार्ग दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगा कर बिसवा कोतवाली में नामजद तहरीर दी मगर पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने से नाराज परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बिसवा बड़ा चौराहा पर शव रख कर रोड जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे सूचना पाकर बिसवा मानपुर रेउसा सकरण समेतकई थानों की पुलिस ब बिसवा तथा लहरपुर सी ओ आ गए तथा तहरीर के आधार पर सुधाकर शुक्ल पुत्र महेश चंद्र के खिलाफ 302का मुकदमा दर्ज कर लिया तब जाकर परिजनों द्वारा शव का शीतला मंदिर के पास अंतिम संस्कार किया गया
सीतापुर – संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली कर्मी की मौत भाजपा नेता पर हत्या कर डीसीएम से कुचलवाने का लगा आरोप

