बलरामपुर – विभाग द्वारा बालश्रम,बाल विवाह आदि रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by | Jun 3, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर संवाददाता : पुलिस विभाग द्वारा बालश्रम,बाल विवाह आदि रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गयाजनपद बलरामपुर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित 7 जनपदों में बाल विवाह,भिक्षावृत्ति,बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु 25 अप्रैल 2022 से 20 जुलाई 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में 1 जून 2022 से 20 जून 2022 तक कार्ययोजना तैयार कर,जिसमे जनपद बलरामपुर के 05 थानों के अंतर्गत आने वाले इस तरह के ग्राम जो नेपाल बॉर्डर से सटे हुए है उन ग्रामो में तिथि वार संवाद एवम् रेस्क्यू कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक.03.06.2022 को थाना-हरैया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम-बलवंता,रहटावल बनकटवा,टेगनवार ग्रामो के प्राथमिक विद्यालय परिसर में और अन्य गांव के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर ग्रामों के ग्राम प्रधानों, संबंधित विद्यालयों के अध्यापक गण,आशा बहुओं, बीडीसी सदस्य,आँगनबाड़ी, सहायिका ,ए०एन०एम० सदस्या,ग्राम रोजगार सेवक आदि ग्रामीण सदस्यो को बुलाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आ0पप्पू सिंह, आ0सलमान वारसी ,आ0 बृजमोहन,म0आ0अंकिता सिंह म0आ0 रंजना रावत थाना- एएचटीयू जनपद- बलरामपुर व बीटआ0 हरिनाम,बीट आ0 राम- सिंगार गौड़ एवं म0बीट आ0 पूजा यादव व म0बीट आ0 संध्या सिंह थाना-हरैया बलरामपुर। पंचशील समाज कल्याण संस्थान से श्री ओमप्रकाश, चाइल्ड लाइन से मनीषा आदि कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किया ।