लखनऊ -पटरी दुकानदारों ने भीख मांगकर जताया विरोध

by | Jun 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। भूतनाथ पटरी दुकानदारों ने सोमवार को कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। भीख मांगकर दुकानदारों ने विरोध जताया। दुकानदारों ने प्रधामनंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर बाजार में दुकानें लगाने की अनुमति दिलाने की मांग की।भूतनाथ पटरी दुकानदारों ने कहा कि हमारे परिवार भुखमरी के कगार पर है। प्रधामनंत्री स्वनिधि योजना से बीस हज़ार का लोन ले रखा है। नगर निगम के अधिकारी स्ट्रीट वेंडिंग अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। अपने राजस्व का भी नुकसान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। भूतनाथ की दुकानों पर जानबूझकर बुलडोजर चलवाया गया। पटरी दुकानदारों में मुख्य रूप से दीपू रावत, अमर लोधी, पान दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मोदी, कौशल, राजू, सुरेश सिंह आदि दुकानदार मौजूद थे। लखनऊ पटरी दुकानदारों के अध्यक्ष व टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य गोकुल प्रसाद, अशोक गुप्ता,अख्तर हुसैन खान, के के मोदी ने भूतनाथ पटरी दुकानदारों से भेट की। नगर निगम से दुकान लगवाने की मांग की।