हरदोई -16 घरों की गृहस्थी जलकर राख

by | Jun 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कोतवाली क्षेत्र के ढिगासर गांव में सोमवार की दोपहर मूंगफली भूनते समय निकली चिंगारी से 16 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।डिगासर गांव में सोमवार को दोपहर कुछ बच्चे आग जलाकर मूंगफली भून रहे थे। इस दौरान चिंगारी कमलेश के छप्पर पर गिरने से आग लग गई। हवा के साथ लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की चपेट में कमलेश, पवन, भोला, सुंदर, सर्वेश, रघुवीर, सीताराम, मुकेश, मैकूराम धर्मेंद्र, बालकराम, टरी राम, पृथ्वीराज, गिरेंद्र, रावेंद्र रामशरण के घर आ गए। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सभी घरों की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ितों ने आग से लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर नुकसान का आकलन किया।