ओंकार नाथ चौधरी : बालश्रम मानव तस्करी आदि पर पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित जनपद बलरामपुर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित 7 जनपदों में बाल विवाह,भिक्षावृत्ति,बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु 25 अप्रैल 2022 से 20 जुलाई 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में 1 जून 2022 से 20 जून 2022 तक कार्ययोजना तैयार कर,जिसमे जनपद बलरामपुर के 05 थानों के अंतर्गत आने वाले इस तरह के ग्राम जो नेपाल बॉर्डर से सटे हुए है उन ग्रामो में तिथि वार संवाद एवम् रेस्क्यू कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक.08.06.2022 को थाना-पचपेड़वा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेपाल बोर्डर से सटे ग्राम- त्रिलोकपुर बिजुवा, खुर्द बिजुवा कला, ग्रामो के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर ग्रामों के ग्राम-प्रधानो, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी सहायिका बीडीसी सदस्य, ग्राम सेवक रोजगार एवं गांव के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों आदि ग्रामीण सदस्यो को बुलाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उप निरीक्षक शंभू सिंह (चौकी प्रभारी) मजगवां जनपद बलरामपुर मय टीम व मु0बीटआ0 लक्ष्मीकांत,आ0 अखिलेश कुमार,आ0 राहुल सिंह आ0 धर्मवीर प्रजापति एवं थाना-पचपेड़वा क्षेत्र मजगवां चौकी बलरामपुर। आदि कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किया ।
बलरामपुर – बालश्रम मानव तस्करी आदि पर पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

