उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कल जहां नौ जिलों के डीएम सहित 21 आईएएस अफसरों की तबादला लिस्ट जारी हुई थी वहीं आज 69 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर हो गया। शासन के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आने वाले दिनों में कुछ और तबादले हो सकते हैं। डीजीपी डॉ. डीएस चौहान ने बुधवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 69 अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर हाल ही में प्रोन्नत हुए 29 अफसर भी शामिल हैं। वहीं डीएसपी ग्रामीण वाराणसी जगदीश रमन काली को डीएसपी आरटीसी चुनार मिर्जापुर, डीएसपी अलीगढ़ इंदु सिद्धार्थ को डीएसपी बिजनौर, डीएसपी मऊ राजीव प्रताप सिंह को डीएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ, डीएसपी महराजगंज धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय को डीएसपी कानून-व्यवस्था डीजीपी मुख्यालय लखऊ, डीएसपी बुलंदशहर जितेन्द्र कुमार रस्तोगी को सहायक सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, डीएसपी जालौन संतोष कुमार द्वितीय को डीएसपी साइबर क्राइम थाना आगरा, डीएसपी जालौन शाहिदा नसरीन को डीएसपी साइबर क्राइम थाना गोण्डा, डीएसपी बागपत अनुज मिश्रा को डीएसपी-चीफ एयरपोर्ट सिक्योरिटी आफिसर चकेरी कानपुर एयरपोर्ट, डीएसपी सहारनपुर मो. रिजवान को डीएसपी सहकारिता प्रकोष्ठ मुख्यालय लखनऊ, मंडलाधिकारी गोरखपुर राजेन्द्र कुमार द्वितीय को सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डीएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ शैलजा मिश्रा को डीएसपी मुरादाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।एडीजी प्रशासन पीसी मीना की तरफ से जारी आदेश के अनुसार पॉवर कार्पोरेशन लखनऊ में तैनात डीएसपी शिव स्वरूप को सहायक सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, मंडलाधिकारी सहारनपुर संगीता सिंह को डीएसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ, डीएसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ गिरीश कुमार सिंह को डीएसपी आगरा, डीएसपी पीटीसी सीतापुर शिव नारायण को सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा, मंडलाधिकारी मिर्जापुर ज्योत्सना मिश्रा को डीएसपी एलआईयू प्रयागराज, डीएसपी कुशीनगर फूलचंद्र राम को सहायक सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, डीएसपी चंदौली शेणमणि पाठक को डीएसपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ, डीएसपी अंबेडकरनगर कृष्णकांत शुक्ल को डीएसपी/स्टाफ आफिसर एडीजी पीएसी लखनऊ, डीएसपी प्रतापगढ़ अतुल अंजान त्रिपाठी को डीएसपी ग्रामीण वाराणसी बनाया गया है।इसी तरह डीएसपी जालौन वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को मंडलाधिकारी गोरखपुर, डीएसपी संभल गोपाल सिंह को सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा, डीएसपी जौनपुर रणविजय सिंह को सहायक सेनानायक आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली, डीएसपी गाजीपुर ओजस्वी चावला को डीएसपी बदायूं, डीएसपी हमीरपुर अखिलेश राजन को डीएसपी ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, डीएसपी बुलंदशहर सुरेश कुमार को सहायक सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, डीएसपी बलिया जगवीर सिंह चौहान को सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, डीएसपी मऊ राज कुमार सिंह द्वितीय सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर, डीएसपी मेरठ संजीव कुमार दीक्षित को डीएसपी एसटीएफ लखनऊ, डीएसपी गोरखपुर विमल कुमार सिंह को डीएसपी एसटीएफ लखनऊ, डीएसपी अमेठी गुरमीत सिंह को डीएसपी पीटीसी सीतापुर बनाया गया है।इसके अलावा डीएसपी एटीएस लखनऊ अतुल कुमार यादव को डीएसपी साइबर क्राइम थाना प्रयागराज, डीएसपी सहकारिता प्रकोष्ठ लखनऊ समीक्षा यादव को डीएसपी ईओडब्ल्यू मेरठ, डीएसपी वीमेन पॉवर लाइन लखनऊ मोनिका यादव को सहायक सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, डीएसपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ मिथिलेश कुमार तिवारी को सहायक सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ तथा सहायक सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ एहसानउल्ला खान को डीएसपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर प्रोन्नत होने वाले 29 पीपीएस अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है। ये अफसर अभी तैनाती वाले स्थान पर ही प्रोन्नत कर दिए गए थे। कल हुआ था 21 आईएएस अफसरों का तबादला सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ जिलों के जिलाधिकारी समेत 21 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए थे। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के तबादले हुए। लखनऊ, इटावा और अलीगढ़ के डीएम की सचिव पद पर पदोन्नति हो चुकी थी। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश को सचिव औद्योगिक विकास व सीईओ इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है। फिरोजाबाद के डीएम सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी को एक बार फिर से कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। चुनाव के दौरान उन्हें कानपुर के डीएम पद से हटा दिया गया था। सौम्या अग्रवाल को डीएम बस्ती से बलिया में डीएम के पद पर भेजा गया है। डीएम बलिया इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। डीएम जालौन प्रियंका निरंजन को बस्ती का डीएम बनाया गया है।
लखनऊ – तबादलों का दौर जारी, 21 आईएएस के बाद 69 डीएसपी का ट्रांसफर

