सीतापुर – बीस वर्ष बाद भी खम्भों पर बिद्दुत तार न खींचे जाने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की लिखत शिकायत

by | Jun 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर संवाददाता : बीस वर्ष बाद भी खम्भों पर बिद्दुत तार न खींचे जाने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की लिखत शिकायतविद्युत वितरण खंड बिसवां से संबंधित ग्राम पंचायत कटिया के मजरा ग्राम तिवारीपुर में ग्रामीणों ने करीब 20 साल पहले बिजली के खंभे लगाने के बाद आज तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने खंभों पर विद्युत तार खींचे जाने की जहमत नहीं उठाई ।बताते चलें विद्युत वितरण खंड बिसवां के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटिया के मजरा तिवारीपुर गांव में काफी दिनों पहले विद्युत पोल तो गाड़ दिए गए थे लेकिन आज तक विद्युत तार बिजली विभाग द्वारा तार नहीं खींचे गए ।गाँव में करीब 300 की आबादी है उक्त समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों ने उच्च अधिकारियों से अभी कुछ दिन पहले हुए आम विधानसभा चुनाव में बिजली नहीं तो वोट नहीं चुनाव बहिष्कार की लिखित शिकायत तहसील प्रशासन में की थी उक्त आम विधानसभा चुनाव में नायब तहसीलदार वह बिजली विभाग के एसडियो सहित गांव में जाकर ग्रामीणों को आश्वासन दिए थे कि आम विधानसभा चुनाव के बाद आपके गांव में खंभों पर तार खिंचवा कर बिजली कनेक्शन कर दिए जाएंगे लेकिन अभी तक हम ग्राम वासियों को बिजली नहीं मिल सकी अतः ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव में बिजली कनेक्शन देने की मांग की है