बाल-विवाह मानव तस्करी रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजितजनपद बलरामपुर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित 7 जनपदों में बाल विवाह,भिक्षावृत्ति,बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु 25 अप्रैल 2022 से 20 जुलाई 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में 1 जून 2022 से 20 जून 2022 तक कार्ययोजना तैयार कर,जिसमे जनपद बलरामपुर के 05 थानों के अंतर्गत आने वाले इस तरह के ग्राम जो नेपाल बॉर्डर से सटे हुए है उन ग्रामो में तिथि वार संवाद एवम् रेस्क्यू कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक.09.06.2022 को थाना-पचपेड़वा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेपाल बॉर्डर से सटे ग्राम- मजगवा,भौरीसाल, बेलभरिया पिपरसंड ग्रामों के प्राइमरी विद्यालयो के परिसरमें चौपाल लगाकर ग्रामों के ग्राम- प्रधान सदस्य, संबंधित विद्यालय के शिक्षामित्र सदस्य, आशाबहू सदस्य, आंगनबाड़ी सदस्य, स्वयं सहायता समूह सदस्य,बीडीसी सदस्य, ग्राम रोजगार सेवक एवं गांव के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों आदि ग्रामीण सदस्यो को बुलाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी गण/ कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किये:- 1-श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव बलरामपुर2- प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी श्री मती ज्योति श्री बलरामपुर ! 3-म0उ0 निरीक्षक श्रीमती ममता सिंह यादव प्रभारी थाना- एएचटीयू मय टीम !4-मजगवां चौकी प्रभारी शंभू सिंह,5-एस०एस०बी०50 वी बटालियन से ASI 7- संबंधित बीट के बीट आरक्षी गण ने प्रतिभाग किया
बलरामपुर :बाल-विवाह मानव तस्करी रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

