लखनऊ – खनन और लापरवाही पर सीएम योगी का सख्त रुख, बांदा के खान अधिकारी निलंबित

by | Jun 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अवैध खनन और लापरवाही पर सीएम योगी ने बांदा के खान अधिकारी को निलंबित कर दिया है। सीएम ऑफिस निलंबिन की जानकारी ट्वीट से दी है। ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने एवं पदीय दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से न करने पर खान अधिकारी बांदा को निलंबित करने के आदेश दिए हैंगौरतलब है कि बांदा में बालू व मौरंग के अवैध खनन व परिवहन की शिकायतें निदेशालय को मिल रही थीं। निदेशालय ने जब अपने स्तर से इसकी जांच कराई तो शिकायतें सही मिलीं। केन नदी तल में स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्रों की जांच में खनन पट्टाधारक द्वारा भारी मात्रा में उप खनिज का अवैध खनन व परिवहन किया गया। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने डीएम को स्वीकृत क्षेत्र के बाहर खनन व परिवहन कार्य तत्काल प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन की मात्रा के सापेक्ष राजस्व क्षति वसूली भी करने के लिए कहा। जांच में खान अधिकारी की लापरवाही सामने आई थी। निदेशक ने खान अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर फाइल शासन भेज दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।