कृष्णानगर पुलिस ने गैंगस्टर ललित सोनकर के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए उसकी 28 लाख की सम्पत्ति जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं।इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक अमीनाबाद बताशे वाली गली निवासी ललित सोनकर शातिर अपराधी है। कुछ वक्त पहले आरोपी ने मानकनगर निवासी सौजन्य सरन पर फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार था। इस मामले में आरोपी ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने ललित के खिलाफ 14 (1) के तहत सम्पत्ति जब्त करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी के घर से दो कार, स्कूटर और बाइक जब्त की गई है। जिसे ललित ने अपराध कर अर्जित किया था। ललित सोनकर के खिलाफ पहला मुकमदा 2001 में दर्ज हुआ था।
लखनऊ – गैंगस्टर ललित सोनकर की 28 लाख की सम्पत्ति जब्त

