छह माह की बच्ची की मौत के बाद परिवारीजनों ने आईटी चौराहा स्थित विवेकानंद अस्पताल में शुक्रवार को हंगामा किया। गुस्साए तीमारदारों की डॉक्टर-कर्मचारियों से झड़प हुई। पीड़ित तीमारदारों ने शनिवार को महानगर कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी डॉक्टर-कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।चांदगंज निवासी अतुल मिश्र की छह माह की बेटी बेबी मिश्र की आठ जून को तबीयत बिगड़ गई। रात में बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन बच्ची को लेकर विवेकानंद अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती कर लिया। जांच में पता चला कि डायरिया की वजह से बच्ची के दोनों गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।दिल की धड़कन बढ़ने पर आईसीयू में किया भर्तीपिता अतुल मिश्र का आरोप है कि इलाज के बाद बच्ची की सेहत में सुधार हुआ। नौ जून को सुबह दूसरे डॉक्टरों ने दिल की धड़कन बढ़ी होने की बात कही। आईसीयू में भर्ती किए जाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा। इसके बावजूद बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बच्ची को पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दी। बच्ची को आलमबाग के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।रोते-बिलखते रहे परिवारीजनपिता अतुल का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉ. एम्बुलेंस में बच्ची की सेहत का हाल लिया। सांसें थमने की बात कही। रोते-बिलखते परिवारीजनों ने बच्ची को भर्ती करने की गुजारिश की। इसके बाद डॉक्टर मरीज को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। जांच के बाद बच्ची की मौत की खबर दी। अतुल ने बताया कि इमरजेंसी के डॉक्टरों ने बच्ची की मौत करीब ढाई घंटे पहले होने की बात कही।हंगामे से अफरा-तफरीनाराज परिवारीजन शव लेकर फिर विवेकानंद अस्पताल पहुंचे। हंगामा शुरू कर दिया। मां अंजिल मिश्र ने गलत इलाज का आरोप लगाया। हंगामे की वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान तीमारदारों की डॉक्टर-कर्मचारियों से झड़प हुई। शनिवार को दुखी परिवारीजनों ने महानगर कोतवाली में शिकायत देकर मुकदमा लिखने की गुजारिश की है।वर्जनबच्ची बेहद गंभीर अवस्था में भर्ती कराई गई थी। डायरिया की वजह से गुर्दे काम नहीं कर रहे थे। डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की। फिर भी बच्ची की जान नहीं बचाई गई। इलाज में कोताही के आरोप बेबुनियाद हैं।डॉ. विशाला, प्रशासनिक अधिकारी, विवेकानंद अस्पताल
लखनऊ – मौत के बाद अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, पुलिस में शिकायत

