लखनऊ – अपना घर महिला आश्रम में संवासिनी की पिटाई से मौत

by | Jun 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। नाका के मोतीनगर कॉलोनी में अपना घर आश्रम में रविवार को 23 वर्षीय मानसिक मंदित संवासिनी की मौत हो गयी। आरोप लगाया गया है कि उसकी मौत पिटाई से हुई है। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें उसकी मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। शरीर के कई अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटे मिली है।वह इसी साल तीन मार्च को अपना घर आश्रम में बीकेटी से आयी थी।अपना घर आश्रम में रविवार शाम एक संवासिनी की हालत बिगड़ने पर अधीक्षिका पिंकी और उपमा सिंह उसे लेकर बलरामपुर अस्पताल पहुंची। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम वजीरगंज पुलिस ने कराया। मामला संवासिनी से जुड़ा होने के कारण तीन डाक्टरों के पैनल ने वीडियो ग्राफी में शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर शाम पुलिस अधिकारी हैरान के रह गए। मामले की जांच की जा रही है। अधीक्षिका उपमा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह संवासिनी उठीं। नित्य क्रिया करने के बाद उन्हें नाश्ता दिया गया। फिर वह अपने कमरे में चली गईं। दोपहर संवासिनी खाने के लिए नहीं उठी। शाम को भी जब वह खाने पर नहीं आयी तो कर्मचारी उसके कमरे में गया। कमरे में संवासिनी पड़ी थी। उसके दांत बंधे थे। मामले की जानकारी राजस्थान भरतपुर में रहने वाले संचालक को दी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला नाका क्षेत्र का है। हमारे यहां से शव का पोस्टमार्टम हुआ है। संवासिनी की मौत का कारण हेडइंजरी आया है।