बहराइच – जुम्मे की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था हेतु,जिलाधिकारी वरिष्ठ अधीक्षक ने पीस कमेटी की गोष्ठी की

by | Jun 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बहराइच संवाददाता : जुम्मे की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी बहराइच व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा थाना फखरपुर में पीस कमेटी की गोष्ठी किया गया आज दिनांक 14.06.2022 को जिलाधिकारी बहराइच डॉ0 दिनेश चंद्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा जुम्मे की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व आमजनमानस में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थाना फखरपुर में पीस कमेटी की गोष्टी किया गया तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से वार्ता की गयी तथा आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी । इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज व तहसीलदार सहित थाना प्रभारी फखरपुर एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।