उत्तर प्रदेश -बनारस तक कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई, अधिकारी संकट से करते रहे इनकार

by | Jun 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मेरठ और वाराणसी के कई पेट्रोल पंपों का गला सोमवार से ही सूखने लगा था। मंगलवार को ऐसे पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ गई। दोपहर से कई पंपों पर लोगों को पूरी डिमांड से आधा तेल ही दिया जाने लगा। इससे दो दिन पंप बंद रहने की अफवाह भी उड़ी। रात तक कई तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। डीजल-पेट्रोल के लिए लोग पंपों पर स्टाफ से भिड़ते दिखे। कुछ पंप संचालकों ने हालात भांपते हुए निर्धारित समय से पहले पंप बंद कर दिए।वाराणसी शहर में निजी पेट्रोल पंप सोमवार को ड्राई हो गए। रिलायंस और एस्सार के पेट्रोल पंपों पर दोपहर बाद से पेट्रोल खत्म होने लगे। जिसके बाद शाम तक दोनो कंपनियों पर ग्राहकों को लौटाया जाने लगा। निजी पेट्रोल पंपों पर कुछ दिनों से जरूरत के अनुसार 50 से 60 फीसदी तेल ही पहुंच रहा है। बनारस में दोनो कंपनियों के सात पेट्रोल पंप हैं। वहीं इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप सोमवार को तो सामान्य रूप से संचालित हुए लेकिन मंगलवार को कई पेट्रोल पंप सूखने लगे। इसके बाद भी अधिकारी किसी संकट से इनकार करते रहे।मेरठ में निजी कंपनी रिलायंस और नायरा के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। पंपों पर नोटिस भी लगा दिए गए हैं। इसमें लिखा गया है कि कंपनी की ओर से सप्लाई न आने के कारण पंप बंद किए हैं। सप्लाई आने पर फिर से पंप शुरू होंगे। नायरा के दर्जनभर और रिलायंस के पांच पंप शहर में हैं। पेट्रोल पंप मालिकों के मुताबिक पूरे प्रदेश में निजी कंपनी के पंप बंद होने से सरकारी कंपनियों पर भार बढ़ गया, जिस कारण डीजल-पेट्रोल की किल्लत गहरा गई। रिलायंस व नायरा की ओर से पेट्रोल पर पांच व डीजल पर तीन रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद से आपूर्ति लड़खड़ा गई। अफवाहों का रहा जोरमेरठ से लेकर उत्तराखंड में मंगलवार शाम से पेट्रोल पंपों पर अचानक पेट्रोल डीजल खत्म होने की खबर से लोग सकते में आ गए। अफवाहों के चलते सुबह लोग पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल भरवाने पहुचने लगे। यह भी अफवाह उड़ी की दो दिन पंप बंद रहेंगे, इसके चलते भी भीड़ लगी। अफवाहों के चलते स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आई। दोपहर से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की बात कही जा रही थी। जिससे मंगलवार की सुबह होते-होते शहर के कई पेट्रोल पंपों पर खरीददारों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।उत्तराखंड से शुरू हुई समस्यापेट्रोल न होने से कुछ पेट्रोल पंप बंद रहे। उत्तराखंड घूमने गए लोगों ने बताया कि वहां एचपी के अलावा एस्सार और रिलायंस के पंपों पर भी तेल की किल्लत देखने को मिल रही है। पेट्रोल पंपों में पेट्रोल की कमी की खबर से अन्य पेट्रोल पंपों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और पंपों पर दिनभर पेट्रोल भरवाने वालों की भीड़ रही। बताया गया पंपों को डिमांड के अनुरूप तेल नहीं मिल पा रहा है।निजी कंपनियों के चलते हुई दिक्कतमेरठ पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि रिलायंस व नायरा के पेट्रोल पंप बंद होने से आईओसी, बीपीसी व एचपीसी के पंपों पर दबाव बढ़ गया। वहीं आईओसी के अलावा बीपीसी व एचपीसी की ओर से डिमांड के सापेक्ष सप्लाई न होने से भी परेशानी बढ़ रही है। तेल की किल्लत के कारण मंगलवार को कई पंप ड्राई हो गए। वहीं कार केयर सेंटर के अजय शर्मा ने बताया कि वीकेंड में लोग उत्तराखंड, हिमाचल घूमने गए तो वहां दिक्कत हुई। मेरठ में अभी स्थिति ठीक है।