उत्तर प्रदेश -पक्ष में उतरे राजाभैया के पिता उदय प्रताप, घरों पर भगवा फहराकर लोगों से की समर्थन की अपील

by | Jun 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

भाजपा से निलंबित पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के पिता खुलकर सामने आ गए हैं। भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपने घरों व दुकानों पर भगवा ध्वज लगाकर नूपुर शर्मा का समर्थन करने की अपील की है। राजा उदय प्रताप सिंह के इस कदम की सोशल मीडिया पर जोरों की चर्चा है। एक टेलीविजन डिबेट के दौरान एक धर्म विशेष के खिलाफ भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिसके बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा को न सिर्फ राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया बल्कि उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। नूपुर शर्मा के विरोध में जहां एक धर्म के लोग खुलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं अब उनके समर्थन में भी लोग सामने आने लगे हैं।सोशल मीडिया पर इसे लेकर दोनों ही तरफ से तकरार देखी जा रही है। ऐसे में राष्ट्रीय जनसत्तादल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह ने भी सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने मकान व दुकान पर भगवा ध्वज लगाकर नूपुर शर्मा का समर्थन करें। राजा उदय प्रताप सिंह के ट्वीट के समर्थन में भी लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है।