हरदोई । अग्निपथ को लेकर जिले में कहीं भी भारत बंद का असर नहीं दिखा। कुछ जगह इक्ट्ठा हुए युवाओं को पुलिस ने पकड़ा है लेकिन सारे बाजार सुबह से ही खुले रहे। एसपी राजेश द्विवेदी, डीएम अविनाश कुमार पल-पल की खबर लेते रहे। स्टेशन समेत संवेदनशील स्थानों पर अफसर खुद गश्त करते रहे।शहर से लेकर कस्बों तक कानून व्यवस्था को लेकर एसपी, एएसपी, सीओ समेत सभी अफसर रेलवे स्टेशन रोडवेज, बस स्टॉप, सभी प्रमुख बाजारों और प्रमुख स्थानों पर घूमते रहे। सुबह से ही प्रमुख स्थान छावनी में तब्दील हो गये, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी संपत्ति को क्षति न पहुंचा सके। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो दर्जन युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली हैं कि यह प्रदर्शन करने के लिए योजना बना रहे थे।
हरदोई – नहीं दिखा बंदी का असर, अलर्ट मोड में रहे अफसर

