अयोध्या -सीताकुंड पुलिस चौकी के दरोगा को खोजे नही मिल रहे एनबीडब्ल्यू के आरोपी,मिली भगत

by | Jun 23, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या - मामला कोतवाली नगर के एमजीएस चौराहे के निकट का है।तीन आरोपियों के खिलाफ 419,420,467,468,471,120बी,504,506 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।आरोप था कि सुमित्रा वर्मा,अनिता वर्मा व बृजेश वर्मा ने जाल साजी कर कूट रचित तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक में खाता खुलवाने आदि दस्तावेज तैयार कर लिया था।जिसकी शिकायत कैलाश वर्मा ने किया।मुकदमा दर्ज हुआ।तैनात वर्तमान दरोगा कमलेश यादव ने मैनेज के तहत आरोपियों में से बृजेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।शेष आरोपी सुमित्रा व अनिता को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण आज भी दे रहे है।यही नहीं पुलिस चौकी से सटी वर्मा जलपान की दुकान आरोपियों की है।आरोपी रोजाना बगल ही दिन भर रहते है।फिर भी गिरफ्तारी करने के बजाय सह प्रदान कर रहे है।अभी दो दिन पहले *बृजेश,सुमित्रा व अनिता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू अदालत ने जारी करते हुए 4जुलाई तारीख नियत की गई है*।पकड़ने के बजाय स्टे लेने व हाजिर होकर जमानत कराने का मौका दे दिए है। *हद तो तब हो जाती है जब दरोगा जी से गैर जमानती वारंट के आरोपियों के अरेस्टिंग के बारे में पूंछा तो गिरफ्तारी तो दूर कहे कि आपने जानकारी दिया धन्यवाद।ऐसे में तीन दिन बीतने को है जानते हुए भी अंजान है।इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि किस प्रकार से आरोपियों की मदद कर रहे है।* फिलहाल नगर कोतवाल रामआशीष का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।किसी कीमत पर बक्शा नही जायेगा।जब कहा गया कि चौकी के बगल दुकान आरोपियों की है तो बोले पता करता हूं। खैर सोलह आने सच भी है कि आरोपी स्वयं भले ही सरेंडर कर दे।गिरफ्तारी तो नामुमकिन है।