लखनऊ -हत्या की आरोपी युवती गिरफ्तार

by | Jun 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने राकेश गुप्ता की हत्या में आरोपित कथित प्रेमिका सोनी सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती की मंशा राकेश के मकान की रजिस्ट्री नाम कराने की थी। सफलता नहीं मिलने पर सोनी ने वारदात को अंजाम दिया था। एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक रविवार रात अहमदगंज पजावा निवासी राकेश गुप्ता का शव सोनी सोनकर के मकान में मिला था। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी राकेश के सिर पर चोट होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर सोनी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि राकेश और उसके बीच काफी वक्त से संबंध थे। गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले राकेश के दो मकान हैं। एक मकान को देने की बात वह कहता था लेकिन काफी वक्त से टाल मटोल कर रहा था। सोनी के अनुसार रविवार की रात राकेश घर आया। जहां सोनी ने राकेश को अधिक मात्रा में शराब पिला दी। फिर मकान की रजिस्ट्री उसके नाम करने की बात कही। लेकिन राकेश तैयार नहीं हुआ। इस बात से तैश में आकर सोनी ने लकड़ी के हत्थे से राकेश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।