यूपी – उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी पशु चिकित्सक समदर्शी सरोज व वकील कसाई एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध गौवंश पशु क्रूरता अधिनियम किया मुकदमा पंजीकृत

by | Jun 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सलोन। लगभग 6 दिन पूर्व बीते सोमवार की देर रात को कस्बा सलोन के स्थानीय लोगों वह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सलोन के भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी को यह सूचना दी गई थी की कस्बा के जगतपुर रोड स्थित एक आरा मशीन के पास एक ट्रक में 40 से 45 जानवर ठूंस ठूंस कर अवैध तरीके से भरे हुए हैं । इस सूचना पर भाजपा विधायक मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रक में जानवर भूसे की तरह भरे हुए थे रस्सी से ट्रक में सभी जानवर जकड़े गए थे । इसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक में भरे जानवरों को छुड़ाया इस मामले में स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी के ऊपर आरोप लगाए जा रहे थे कि यह सभी जानवर गौशाला ना भेजकर बाहर भेजने की तैयारी थी इसके बाद दूसरे दिन पशुपालन विभाग के अधिकारी द्वारा डॉक्टर समदर्शी सरोज को क्लीन चिट दे दी जाती है उसके बाद से विधायक व स्थानीय अधिकारियों के बीच रस्साकशी का खेल चल रहा था स्थानीय अधिकारी भी डॉक्टर को बचाने में लगे हुए थे अंत में विधायक ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत कर पुनः जांच कराए जाने की मांग की जिलाधिकारी के निर्देश पर पुनः जांच टीम गठित की गई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पशु चिकित्सा अधिकारी समेत दो नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।शनिवार देर शाम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी पशु चिकित्सक समदर्शी सरोज और कस्बा निवासी वकील कसाई और पांच अज्ञात के विरुद्ध गौवंश पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।सलोन कोतवाल सजंय त्यागी ने बताया कि सोमवार की रात क्षेत्रीय विधायक ने हस्तक्षेप के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पशु चिकित्सक डाक्टर समदर्शी सरोज और वकील कसाई समेत सात लोगो के विरुद्ध पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया है।