सीतापुर -स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किये जाने को लेकर मांग पत्र सौंपा

by | Jun 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां-सीतापुर स्वास्थ्य अस्पताल अभियान टीम ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरा में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किये जाने को लेकर मांग पत्र सौंपा।स्वास्थ्य अस्पताल अभियान टीम संयोजक हरीशंकर गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरा में संसाधनों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन मानस को नही मिल पा रहा है।उन्होंने ने कहा महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय न होने से केंद्र पर आने वाले मरीजो, तीमारदारों,डॉक्टरों को दिक्कत होती है।जो शौचालय है वह प्रयोग लायक नही है।वार्डो में गंदगी व स्टाप नर्स की तैनाती भी नही है।केंद्र पर टीकाकरण ,एम्बुलेंस, एक्सरे, डॉक्टरों का नाम ,समय सारणी का बोर्ड,स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित योजनाओं का बोर्ड पर अंकन कराने, केंद्र पर स्वच्छ व साफ पानी,विजली न होने की परिस्थितियों में इन्वर्टर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग टीम के द्वारा की गई है।मांगपत्र में यह भी कहा गया है ।कि केंद्र पर प्रतिदिन डॉक्टरों की उपलब्धता न होने से मरीजो को मायूस होकर लौटना पड़ता है या फिर झोला छाप डॉक्टरों की शरण मे जाना पड़ता है।जिससे जन हानि की आशंका बनी रहती है।उक्त समस्याओ के तत्काल निस्तारण की मांग अधीक्षक से की गई है।इस अवसर पर अय्यूब खान,पंकज भारतीय,शिवकुमार कठेरिया,अतुल तिर्वेदी ,मुहनद्दीन अंसारी ,अख्तर अली,शुभकरन,आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।