लोकप्रियता के मापदंड पर “कर्णधार सम्मान “से सम्मानित किये गये केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर

by | Jul 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ, मोहनलालगंज से सांसद तथा भारत सरकार में राज्य मंत्री कौशल किशोर को लोकप्रियता, सहजता , सर्वसुलभता , संवेदनशीलता तथा व जन समर्पण के माप दंड पर 16 सामाजिक संगठनों द्वारा कर्णधार सम्मान से सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया गया था। आज श्री कौशल किशोर सांसद एवं राज्य मंत्री भारत सरकार को प्रातः उन्हीं के निवास पर रामराज स्थापना महामंच ,भारत हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन,भगवा रक्षा वाहिनी, मिशन ह्यूमन राइट्स ऐन्ड एन्टीकरेप्शन, नारी रक्षा दल , भारतीय संगठित पार्टी, जे सी लान ट्रस्ट, भ्रष्टाचार मुक्ति आन्दोलन, अ.भा.समग्र विचार मंच ,मुस्लिम कारसेवक मंच, भारत रक्षा दल, सूफी सन्त सेवा समिति, बजरंगबली सामाजिक सेवा समिति , अखिल भारतीय राष्ट्र रक्षा वाहिनी ,विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान द्वारा श्री वीरेन्द्र मिश्र की अगुवाई में रामनामी अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से मोहनलालगंज विधायिका श्रीमती जया देवी कौशल , राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज स्थापना महामंच एवं राष्ट्रीय संयोजक भारत हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन वीरेन्द्र मिश्र , प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय समग्र विचार मंच व अध्यक्ष बजरंगबली सामाजिक सेवा समिति सीतापुर शैलेन्द्र मिश्र , मृत्युंजय प्रताप सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं भ्रष्टाचार मुक्ति आन्दोलन के सचिव , अजय मिश्रा भगवाधारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्र रक्षा वाहिनी एवं केन्द्रीय मंत्री रामराज स्थापना महामंच,सत्य पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय संगठित पार्टी, स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र शर्मा,शरद शुक्ला राष्ट्रीय प्रभारी विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के आफाक अहमद वरिष्ठ पत्रकार संजय सक्सेना , संपादक विकास श्रीवास्तव, रामानुज चौहान ,रामवीर , दिग्विजय सिंह एडवोकेट, तथा भारत हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन के ओम धवन व नमामि शंकर त्रिपाठी की उपस्थिति रही।