लखनऊ के सेंटीनियल इंटर कॉलेज पर माफिया द्वारा कब्जा करने के मामले में विभागीय मिली भगत का मामला सामने आया है। प्रदेश के 14 जिलों के बीएसए फील्ड विजिट न करने के लिए शासन द्वारा नोटिस भेजी गई है। जिला और ब्लॉक स्तर में निरीक्षण 10 फीसदी से भी कम होने के चलते यह कार्रवाई की गई है।महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद ने बताया कि फिल्ड पर न निकलने के चलते 14 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन आधिकारियों से जवाब भी मांगा गया है।क्यों जारी हुई नोटिस, कार्रवाई की जद में आएं अफसरजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए हर महीने 20 स्कूलों के निरीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीजी ने बताया कि शासन के निर्देशों की अनदेखी करने के कारण और लापरवाही के चलते स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें अधिकारी बताएंगे कि किन कारणों से निरीक्षण नहीं हुआ। कारणों के न बता पाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।यहां भी कार्रवाई की जद में विभागीय अफसरवही, लखनऊ के सेंटीनियल इंटर कॉलेज मामले में भी कार्रवाई की जद में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी आ रहे है। स्कूल पर अवैध कब्जा करने के आरोप में एडी बेसिक रहे पीएन सिंह, तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ विजय प्रताप सिंह और तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह का भी नाम है। इन पर नियमों की अनदेखी करके सरकारी स्कूल के परिसर पर निजी स्कूल को मान्यता देने का आरोप है।ऑफिस से बाहर निकलने में BSA रहे फिसड्डीइस सूची में औरैया, अलीगढ़, बाराबंकी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर देहात, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, नोएडा, प्रयागराज, उन्नाव, सीतापुर और श्रावस्ती के बीएसए के नाम शामिल हैं।
लखनऊ -20 स्कूलों के निरीक्षण का है लक्ष्य, कहा- अधिकारी क्यों नही कर रहे फील्ड विजिट

