अयोध्या रौनाही संवाददाता : थाना के सामने स्थित पड़ाव चौराहा जानलेवा गड्ढे में तब्दील हो चुका है जो कि आते जाते राहगीरों को सालों से चोटिल कर रहा है। क्षेत्र से आवाजें उठी शिकायतें भी हुई लेकिन इसका निस्तारण आज तक नहीं हुआ। एक बार फिर से इस गड्ढे को दुरुस्त करने के लिए किसान नेता नकुल पांडे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। सामाजिक कार्यकर्ता मुनेंद्र सिंह मोनू कहते हैं मैं सोहावल चौराहा से नवीगंज के लिए आ रहा था उस गड्ढे में मेरी मोटरसाइकिल फस गयी पैर में चोट लग गई। परशुरामपुर निवासी संतोष कहते हैं गांव का देवानंद मोटरसाइकिल लेकर उसी गड्ढे में गिर गया तो विपिन साहू डॉक्टर के यहां इलाज कराया। पूरे ललकी सोखावां निवासी तौहीद अहमद कहते हैं मैं नवीगंज बाजार से फैजाबाद के लिए जा रहा था पड़ाव के गड्ढे में मैं बाइक से गिरकर चोटिल हो गया।सोखावां निवासी मोहम्मद अबरार कहते हैं मां को लेकर सोहावल चौराहा से ड्योढी जा रहा था पड़ाव के गड्ढे में गिर गया मां चोटिल होने से बची। किसान नेता नकुल पांडे कहते हैं कि हमारे क्षेत्र के दर्जनों बूढ़े बुजुर्ग व युवा उसी गड्ढे में गिर कर घायल हो गए। बार-बार शिकायत करने के बाद भी आज तक उस गड्ढे का निस्तारण एनएचआई नहीं करा सका है। अगर 1 महीने के अंदर इस गड्ढे का निस्तारण एनएचआई ने नहीं किया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
अयोध्या – राहगीरों के गले की फांस बना पड़ाव का जानलेवा गड्ढा

