अयोध्या सोहावल : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तबादला हुई 12 एएनएम का मामला अब विवादों से घर गया है। नाम ना छापने की शर्त पर एक एएनएम ने बताया कि अधीक्षक सोहावल स्वास्थ्य केंद्र में मनमानी कर रहे है। हम लोगों को रिलीव करने के बाद कुछ तबादला हुई एएनएम को रिलीव नहीं कर रहे हैं।विगत दिनों सीएमओ अयोध्या ए राजा के आदेश पर एएनएम शकुंतला मिश्रा को उप केंद्र जगनपुर, माधुरी सक्सेना को पिरखौली, अनीता आनंद तहसीन पुर, कंचन कनौजिया सूरवारी, सुभद्रा देवी कटरौली, लीलावती मुबारक गंज, विजयलक्ष्मी बड़ागांव, अनीता देवी बैदरापुर, अर्चना सिंह सोहावल, विनीता गुप्ता हाजीपुर वरसेण्डी, शशि माला रामनगर धौराहरा, मानवता को स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भेजा गया था। लेकिन इनमें से ज्यादातर एएनएम तबादलों को लेकर नाराज हैं।अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप का कहना है कि कुछ एएनएम नाराज हैं यह सत्य है क्योंकि वह मनमानी जगह पर ड्यूटी करना चाहती हैं इसकी वजह से मेरा विरोध कर रही हैं।
अयोध्या -एएनएम का तबादला विवादों में

