लखनऊ -पुलिस की सख्त देख भाग निकले स्टैण्ड माफिया

by | Jul 21, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर रोड पर पुरनिया तिराहे के पास फिर दबंगई दिखाकर अवैध स्टैण्ड चला रहे संचालकों पर गुरुवार को पुलिस का डण्डा चला। हिन्दुस्तान में गुरुवार को स्टैण्ड माफिया की दबंगई छपते ही पुलिस और प्रशासन ने सख्ती की। दोपहर में ही पुलिस अफसर पीएसी और ट्रैफिक पुलिस के साथ पुरनिया तिराहे पहुंच गये। पुलिस को देखते ही स्टैण्ड माफिया फरार हो गये। पुलिस ने तीनों अवैध स्टैण्ड हटवा दिये। साथ ही वहां बेतरतीब खड़े दो दर्जन वाहनों का चालान भी किया। इसके अलावा एसीपी अलीगंज ने अपनी मौजूदगी में तीनों तरफ के अवैध अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही आस पास के दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी का सामान सड़क पर न रखा मिले।पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अवैध स्टैण्ड चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये एडीसीपी उत्तरी और एसीपी अलीगंज को निर्देश दिया। इसके बाद ही एडीसीपी अनिल यादव ने अलीगंज और मड़ियांव पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के लिये कहा। एसीपी विजय राज सिंह इंस्पेक्टर अलीगंज दीपक पाण्डेय और पीएसी के साथ पुरनिया तिराहे पहुंचे। भारी पुलिस बल देखते ही वहां हड़कम्प मच गया। स्टैण्ड संचालक वहां से भागे तो वहां खड़े होने हाफ डाला और आटो-ई रिक्शा वाले भी खुद ही हट गये। जो वाहन वहां खड़े रहे, उनका पुलिस ने चालान करना शुरू कर दिया।चौड़ी दिखने लगी सड़ककरीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद ही यहां सीतापुर रोड चौड़ी दिखने लगी। रोजाना लगने वाला जाम भी नहीं लगा। पुलिस ने आस पास अतिक्रमण भी हटवा दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर प्रियदर्शिनी कालोनी से संदीप सिंह, दिलीप, चंदन गुप्ता वहां पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की। इन लोगों ने पुलिस से कहा कि अक्सर यहां लगने वाले जाम से उन लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इन लोगों ने एसीपी से स्टैण्ड माफिया की दबंगई को भी बताया