लखनऊ – घरों में काम वाली से दुराचार के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

by | Jul 21, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। घरों में झाड़ू पोछा और बर्तन का काम करने वाली महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुराचार के आरोपी आकाश शर्मा की जमानत अर्जी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश अजय विक्रम सिंह ने खारिज कर दी है। जमानत का विरोध करते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष रावत का तर्क था कि घटना की रिपोर्ट स्वयं पीड़िता ने थाना गुड़ंबा में दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया था कि गौराबाग गुड़म्बा के आकाश शर्मा और इंद्रजीत शर्मा से घर में झाड़ू पोछा, बर्तन का काम करने के लिए फोन पर संपर्क हुआ। आरोप है कि दोनों ने घर में बुलाया जहां दोस्त वीरंगे तुकाराम, मनीष शर्मा मिले। इन लोगों ने भी घरों में झाड़ू पोछा के लिए कहा था। मगर बाद में नशीली दवाइयां खिलाकर करीब दो साल से शारीरिक संबंध बना रहे हैं। आरोप है कि बीती दो अप्रैल को भी इन लोगों ने जबरदस्ती दवा खिलाकर दुराचार किया और मारपीट कर जानमाल की धमकी दी।