लखनऊ – झांसा देकर महिला को देह व्यापार में धकेला

by | Aug 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ संवाददाता : विभूतिखंड कोतवाली में महिला ने कौशल कुमार के खिलाफ बलात्कार करने और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने महिला की नौकरी लगवाने के बहाने उससे दोस्ती की थी। वहीं, गुड़ंबा कोतवाली में महिला ने विकास साहू के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है।पारिवारिक न्यायालय के पास हुई थी मुलाकातनिरालानगर निवासी महिला के मुताबिक पति से वह अलग हो चुकी है। छह मई को वह पारिवारिक न्यायालय गई थी। जहां से बाहर निकलते वक्त कौशल कुमार से मुलाकात हुई। बातचीत करते हुए महिला ने आपबीती बता दी। पीड़िता की विवशता भांप कर कौशल कुमार ने कहा कि तुम्हारी नौकरी परिचित के यहां लगवा दूंगा। जिसके बाद आरोपी ने महिला को गोमतीनगर स्थित एक होटल में बुलाया। जहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी रिकार्ड कर लिया। होश आने पर पीड़िता ने कौशल कुमार का विरोध किया। जिस पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला के अनुसार सोमवार शाम चार बजे करीब आरोपी ने उसे फोन कर विजयीखंड के पास बुलाया। बात नहीं मानने पर वीडियो परिवार के सदस्यों को भेजने की धमकी दी। दबाव के कारण महिला बताए गए स्थान पर पहुंच गई। जहां से उसे आरोपी एक होटल में ले गया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। इसके बाद कौशल वहां से चला गया। काफी देर बाद कमरे में एक अन्जान व्यक्ति आया। जिसे देख कर महिला सहम गई। उसने अन्जान व्यक्ति से बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। उसने महिला के साथ गलत काम करते हुए कहा कि कौशल को मैंने रुपये दिए हैं। यह बात सुन कर महिला दंग रह गई। देर रात वह कमरे से बाहर चला गया। पीड़िता के मुताबिक डर के कारण उसने होटल में ही किसी तरह से रात काटी। सुबह वह होटल से भाग कर घर पहुंची और शाम को विभूतिखंड कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर आशीष मिश्र के अनुसार कौशल कुमार के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।फोटो वायरल करने की धमकी दे की छेड़छाड़इंस्पेक्टर गुड़ंबा कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक कल्याणपुर निवासी युवती निजी कम्पनी में काम करती है। जहां उसकी मुलाकात विकास साहू से हुई। जो काम के लिए दफ्तर आता था। आरोपी ने युवती को अपनी कम्पनी में काम करने का ऑफर दिया। इसे लेकर दोनों की एक रेस्टोरेंट में मीटिंग हुई। जहां आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर युवती बाथरूम की तरफ जाने लगी। जहां पीछा करता हुआ विकास भी पहुंच गया। इस दौरान ही आरोपी ने आपत्तिजनक हालत में फोटो और वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी युवती के मोबाइल नम्बर पर लगातार गलत मैसेज भी भेज रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने गुड़ंबा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।