सीतापुर – तिरंगा झंडा दिखाकर मोटरसाइकिल रैली को किया रवाना

by | Aug 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर संवाददाता : बिसवां सीतापुर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता और युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांशु पांडेय (रोहित)के नेतृत्व में कस्बे में मोटरसाइकिल रैली निकाली एवं तिरंगा यात्रा को तिरंगा झंडा दिखाकर भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि राजू जैन ने रवाना किया। जो मोहल्ला मिस्टरगंज स्थित नर सिंह मंदिर से प्रारंभ होकर रायगंज मंगरहिया बाजार मुराउ टोला कटरा शेखसराय जोशी टोला बस स्टॉप पोस्टर तिराहा शंकर गंज स्टेशन रोड होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई।इस मौके पर युवा मोर्च के जिला उपाध्यक्ष रणजय सिंह चौहान अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष भाजपा वरिंदर सिंह रिंकल नगर महामंत्री रोहित शुक्ला रविराज सिंह रोहित शर्मा युवा मोर्चा नगर महामंत्री शुभम अग्निहोत्री, उमंग शुक्ला, बबलू अवस्थी ,भारत यादव आयुष जायसवाल सोनू बाजपाई दीपू दीक्षित बिकी विश्वकर्मा राहुल मिश्र सौरभ जोशी प्रांकुर वर्मा उपस्थित रहे।