सीतापुर – सर्वे कर स्वास्थ्य अस्पताल अभियान टीम का गठन

by | Aug 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां -सीतापुर स्वास्थ्य अस्पताल अभियान टीम एवं नागरिक अधिकार संगठन की संयुक्त बैठक का आयोजन बाबा मंसाराम के प्रांगण मे आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता संगठन की संयोजक कमरून निशां ने की, बैठक क़ो सम्बोधित करते हुये अस्पताल टीम के अगुवाई कर रहे हरीशंकर गुप्ता न कहा की एक वर्ष पूर्व सरकारी गाइड लाइन के मद्देनजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरा मे क्या सुविधाएं आमजन क़ो मुहैया हो रही है!ये जानने के लिए सर्वे कर स्वास्थ्य अस्पताल अभियान टीम का गठन किया गया उसके बाद अस्पताल मे कमियों का दुरूस्त करने का प्रयास किया गया जा रहा है!अभी तक जो बदलाव हुआ है उसमे केंद्र की पुताई, ख़राब हैंड़पम्प ठीक हुये, परिसर मे उगी घास साफ हुई है, छः बेड की उपलब्धता हो पाई है!महिला पुरूष के अलग शौचालय,एकसरे मशीन, एम्बुलेंस, एनम की तैनाती, दवाओं की प्रयाप्त उपलब्धता, आदि के लिए प्रयास जारी है, नागरिक अधिकार संगठन से जुड़े कांशीराम भार्गव न कहा संगठन आगामी माह मे गावों मे कमियों क़ो दुरूस्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलएगा गांव मे लोगो से जो कमिया है उन्हें ठीक किये जाने क़ो लेकर जुम्मेदारो क़ो लिखित आवेदन भरवाने का काम किया जायेगा ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों क़ो स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके!जिससे जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उमड़ने वाली भीड़ से लोगो क़ो राहत मिल सके!बैठक मे शिवकुमार कठेरिया, ब्रजमोहन, राजा बाबू, बाबू राम, शुभकरन, रामप्रसाद, फूलजँहा, शर्मावती, ज्योति भारतीय, प्रदीप वाल्मीकि, अख्तर अली, रामदास आदि प्रमुख रहे, आभार कमरून निशां न व्यक्त किया!