सीतापुर -निर्माण कार्य में की जा रही धांधली को लेकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की पुरजोर अपील की

by | Aug 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुरएम आर एफ सेंटर पुरैना के निर्माण कार्य में की जा रही अनियमितताओं को लेकर नगर पालिका परिषद बिसवां के सभासद लामबंद हो गए हैं। सभासदों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिसवां डॉ देवेंद्र श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य में की जा रही धांधली को लेकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की पुरजोर अपील की है ।नगर पालिका परिषद के सभासदों द्वारा ग्राम पुरैना में बन रहे एमआरएफ सेंटर के निर्माण में की जा रही अनियमितताओं को लेकर उपजिलाधिकारी बिसवां को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। उधर अनियमितताओं का मामला संज्ञान में आते ही अधिशासी अधिकारी डॉ देवेंद्र श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रुकवा दिया है । ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ग्राम पुरैना में एम आर एफ सेंटर कूड़ा स्थल का जो निर्माण हो रहा है। उसमें पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। .202 हेक्टेयर करीब ढाई बीघा भूमि पर जो निर्माण हो रहा है। उसमें निर्माण सामग्री में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। और मानक के अनुसार सरिया भी नहीं डाली जा रही है। सभासदों ने बताया कि इस बाबत अवर अभियंता समरा सईद से जब बात की गई तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया और फोन काट दिया गया। ऐसे अधिकारी के ऊपर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर जांच की जाए। इस अवसर पर सभासद राम नारायण मिश्रा मोहम्मद समीर सभासद पारुल मिश्रा प्रतिनिधि नीरज मिश्रा,मो0अजमल मौजूद रहे।