यूपी -किसानों ने खुद की कंपनी बनाकर बाराबंकी में लगाया आटोमेटिक आटा चक्की प्लान्ट

by | Aug 12, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी*किसानों ने खुद की कंपनी बनाकर बाराबंकी में लगाया आटोमेटिक आटा चक्की प्लान्ट* आसरा बायोटेक प्रोड्यूसर कम्पनी जिसका गठन कर 16 मई 2016 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से शरणम् संस्थान द्वारा रजिस्टर्ड कराया गया था। शरणम् संस्थान के सचिव आदेश सक्सेना जी ने बताया कि इसमें छोटे व लघु सिमान्त वाले 757 किसान जिसमें 438 पुरूष व 319 महिलाएं शेयरहोल्डर के रूप में जुडें हुए है। इन्ही किसानों में से 10 डायरेक्टरों का चयन किया गया है। इस कम्पनी कि विशेषता यह है कि कम्पनी का सदस्य भी किसान ही है एवं कम्पनी का मालिक भी किसान ही है। इस कम्पनी का उद्देश्य कृषि लागत को कम करके एवं उत्पादित फसल का सही मूल्य दिलाना है। यह तभी सम्भव होगा जब उन फसलों को एकत्र करके उसकी बैल्यू बढाकर प्रसंस्करण व मूल्यवर्धन किया जायें। उक्त इस अवसर पर एफपीओ आसरा बायोटेक प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के चेयरमैन धीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि नज लाइफस्कील फाउन्डेशन व कमातान फर्मटेक प्राईबेट लिमिटेड कम्पनी एफपीओ आसरा बायोटेक प्रोड्यूसर कम्पनी के साथ मिलकर बाराबंकी में कृषि बैल्यू हब बनाकर किसानों के आय में बृद्वि करने का काम करेगी। कृषि बैल्यू हब के माध्यम से ब्यावसायिक आयाम जैसे कृषि इनपुट आपूर्ति, प्रसंस्करण व मूल्यवर्धन, प्रदर्शन और बिस्तार, माईक्रो रिटेल और चैनल बिकास, कृषि सेवाएं, बाजार लिकंजेज आदि प्रयास करके किसानो की आय में बृद्वि की जायेगी। टेक्नोसर्व टीम की तरफ से समय समय पर सदस्यो की आवश्यकताओ का आंकलन करना, किसानों का प्रशिक्षण, मार्केट लिकंजेज, कम्पलायन्स, मैनेजमेंन्ट व कम्पनी की पालीसी निर्माण करनें में निदेशकों को सहायता करना आदि तकीनिकी सहयोग दिया जा रहा है। संजय व धीरज ने बताया कि आसरा बायोटेक द्वारा किसानों की आय बढाने हेतु आटोमेटिक चक्की आटा प्लान्ट लगाया गया है। एफपीओ द्वारा किसानों से गेहूॅ की खरीद करके उसकी प्रोसेसिंग, ग्रेडिगं, पैकेजिंग कर 5,10,50 किलो के आटा पैकिंग कर अपने स्वयं के ब्राण्ड प्योर डाईट के नाम से रिटेल मार्केटिग किया जायेगा। निदेशक कुंदन ने बताया कि किसानों को एफपीओ आसरा बायोटेक द्वारा खाद, बीज, किटनाशक के साथ-साथ कृषि बिशेषज्ञों द्वारा तकीनिकी सहयोग देने का भी कार्य किया जायेगा। आसरा बायोटेक प्रोड्यूसर कम्पनी के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार सिंह, धीरज कुमार, आदेश सक्सेना, संजय सिन्हा, इन्द्रराम, कुन्दन सिंह, रविन्द्र प्रसाद, प्रतिभा वर्मा, अनुराधा यादव, रामकृष्ण सिंह, सीईओ. शैलेष कुमार द्वारा सारानीय योगदान दिया जा रहा है!