बलरामपुर -हमें मिलकर रहना होगा तभी विकास कर पाएंगेसामाजिक जागरुकता कार्यक्रम

by | Aug 12, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरीहमें मिलकर रहना होगा तभी विकास कर पाएंगेसामाजिक जागरुकता कार्यक्रम का आन लाइन आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी द्वारा आयोजित किया गया श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, उन्नाव, जौनपुर,हरदोई, फैजाबाद ,राय बरेली, प्रयागराज,इलाहाबाद लखीमपुर खीरी कानपुर , फतेहपुर आदि जनपदों से पासी समाज के साथी ने अपने अपने बिचारो को प्रकट किया रामहित भारती जी ने कहा कि हमें जिला एवं ग्राम स्तर पर बैठक करने की आवश्यकता हैआपसी भेदभाव को हटाकर पासी समाज आगे बढ़ेगा समाज को जोड़ना हमारा कर्तव्य है समाज में नैतिकता विकास बल दिया जाए सभी जिलों में समुदाय स्तर पर कार्य करने की जरूरत है समाज के साथ-साथ हम समाज के सभी वर्गों के जो शोषित वंचित लोग हैं उनके बारे में बात करने की जरूरत है जिनमें से हम सामाजिक उत्थान के लिए आर्थिक मजबूती कैसे करेंगे गरीबी कैसे दूर की जाएगी शिक्षा में सुधार कैसे की जाएगी किसानों की समस्याओं का निवारण कैसे किया जाए मुद्दों पर सुझाव दिया गया समाज में बिचारो को जबरदस्ती नहीं मनवाया जा सकता समाज में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करना चाहिएराम कुमार भारती जी ने कहा कि पासी समाज का प्रदेश स्तर पर एक मजबूत संगठन की आवश्यकता हैसमाज के एकता के बिना हम सब कोई काम नहीं कर सकते हैं इसके लिए हमें अपना सामाजिक संगठन मजबूत करना होगा एवं हम सबको एक साथ चलने की जरूरत है बी०बी०रावत जी ने कहा कि समाज के विकास के लिए त्याग करना होगा समुदाय अपना परिवार है हमें समाज में आपसी भेदभाव को मिटाना ही होगा कार्यक्रम में बाबूलाल गोन्डा, नन्द किशोर गोन्डा, दीपक राव गोन्डा,कृष्ण कुमार बहराइच,ओंमप्रकाश बलरामपुर, सुरेश पासवान जी श्रावस्ती,विश्राम पासवान श्रावस्ती, रामकुमार भारती लखनऊ, रामहित भारती प्रयागराज (इलाहाबाद) श्रावस्ती, बी०बी०रावत सिद्धार्थनगर,धीरज कुमार रायबरेली,नन्दलाल जौनपुर, अपर प्रभाकर बलरामपुर, देशराज रायबरेली बाबा दीन सोल्जर बलरामपुर शीतला दीन रावत,दुर्गेश कुमार, राम जीवन राज लखीमपुर आदि लोगों ने प्रतिभाग किया । समाज के उत्थान के लिए हमारी एक विचार पर समाज के संगठन मिल कर कार्य करेंगे तभी विकास होगा