अयोध्या -एक फीडर के सहारे की जा रही आपूर्ति,उपभोक्ता हो रहे परेशान

by | Aug 13, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बीकापुर अयोध्या कापुर तहसील क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र मंगारी में चौरे फीडर पर विद्युत पोल के टूट जाने से बैती फीडर पर 2 फीडर का चलाए जाने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। प्रकरण विकासखंड बीकापुर के विद्युत उपकेंद्र मंगारी से जुड़ा है जहां चौरे फीडर पर विद्युत पोल गिरने से एक फीडर के सहारे दो फीडर को जोड़कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। चौरे फीडर पर फाल्ट होने से बैती फीडर के उपभोक्ताओं को सप्लाई नहीं मिल पा रही है। दोनों फीडरों के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं जिसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं जिन्हें उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। इस समस्या के संबंध में जे ई नंदलाल कनौजिया ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है जल्द ही फीडर सही करा कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी।