लखनऊ ट्रैफिक दारोगा को कुचलने का प्रयास, बोलेरो सवार ने बोनेट पर लटकाकर 200 मीटर तक घसीटामुंशी पुलिया चौराहे के पास खतरनाक तरीके से बोलेरो चला रहे चालक को ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा मुरारी लाल यादव को रोकना महंगा पड़ गया। बोलेरो चालक ने दारोगा को बोनट पर टांग लिया और करीब 200 मीटर तक तेज रफ्तार घसीटता रहा। दारोगा बोनट पर लटके रहे। गाड़ी धीमी होने पर किसी तरह उसने कूदकर अपनी जान बचाई। इंदिरानगर पुलिस ने दारोगा की तहरीर पर बोलेरो नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ – ट्रैफिक दारोगा को कुचलने का प्रयास, बोलेरो सवार ने बोनेट पर लटकाकर 200 मीटर तक घसीटा

