यूपी -इलाहाबाद के बाद अब अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम भी बदलेगा, जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव हुआ पास

by | Aug 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*इलाहाबाद के बाद अब अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम भी बदलेगा, जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव हुआ पास -*- अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने नए नाम हरिगढ़ को दी मंजूरीमैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने नए नाम मयन नगर को दी मंजूरी- अब शासन कैबिनेट बैठक में लेगा फैसला- अलीगढ़ का नाम बदलने के लिए पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने भी की थी कोशिशेंउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ का नाम बदलने को लेकर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। सोमवार को अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई है। इस बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पास किया गया है। यह प्रस्ताव अलीगढ़ जिला पंचायत से पास होकर शासन के पास चला गया है। अब राज्य सरकार इस पर फैसला लेगी।*कल्याण सिंह ने भी की थी कोशिश*अलीगढ़ का नाम बदले जाने की मांग काफी पुरानी है। विश्व हिन्दू परिषद ने साल 2015 में अलीगढ़ में प्रस्ताव पास कर कहा था कि अलीगढ़ का प्राचीन नाम हरिगढ़ ही है। इसे बाद में अलीगढ़ कर दिया गया था, इसलिए इसे अलीगढ़ को हरिगढ़ किया जाना चाहिए। वैसे भी देश और यूपी की सियासत में इस जिले और शहर की अपनी अहमियत रही है। कल्याण सिंह ने साल 1992 में मुख्यमंत्री रहते हुए इसका नाम हरिगढ़ करने कोशिश की थी। लेकिन उस वक्त केंद्र में कांग्रेस सरकार थी।*जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में हुआ फैसला*अलीगढ़ में नवगठित जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी सदस्यों, ब्लाक प्रमुख और विधायकों के साथ बोर्ड बैठक की है। जिसमें अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसको अलीगढ़ जिला पंचायत कमेटी ने पास कर दिया है। अब यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया गया है। *धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम बदलने के लिए भी चर्चा*इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने पर भी जिला पंचायत की बैठक में मोहर लगी है। स्वर्गवासी राजा बलवंत सिंह के नाम से द्वार बनवाने और एक नई चीनी मिल की स्थापना कराए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इस दौरान बरौली विधायक दलवीर सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी, भाजपा ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, प्रवीण राज सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।*मैनपुरी के नाम को लेकर भी चर्चा*सोमवार को मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक बुलाई गई। इसी दौरान जिला पंचायत के सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह की ओर से मैनपुरी का नाम मयन नगर रखे जाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव पर बोर्ड ने मुहर लगाई। प्रस्ताव की जानकारी जनपद भर में फैली और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो नाम परिवर्तन के पक्ष और विपक्ष में बहस शुरू हो गई। लोगों का कहना था कि मयन नगर नाम मैनपुरी के इतिहास से जुड़ा है। मैनपुरी से जुड़े मयन ऋषि के नाम पर पहले मैनपुरी को मयनपुरी कहा जाता था। लेकिन धीरे-धीरे इसे मैनपुरी कहा जाने लगा। हालांकि अभी बोर्ड में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। अब सरकार तय करेगी कि मैनपुरी का नाम मैनपुरी ही रहेगा या मयन नगर कर दिया जाएगा। *इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया गया*आपको बता दें कि प्रयागराज का नाम पहले इलाहाबाद था। लेकिन साल 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था। गंगा, यमुना और अदृश्‍य सरस्‍वती के तट पर बसा उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद जिला अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है। यूपी कैबिनेट की बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। लंबे समय से संत और स्‍थानीय लोग इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद ही योगी सरकार में यह फैसला लिया गया था।