बांदा -विकासखंड कमासिन में भू – जल सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

by | Jul 16, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता बांदा – जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन से है जहां पर आज भू – जल सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दे भू – जल सप्ताह कार्यक्रम का उद्देश्य जल के संरक्षण को सुरक्षित रखना और उचित रूप से कैसे जल का सही उपयोग किया जाना चाहिए को लेकर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में लोगो को बताया गया की जल ही जीवन है और जल की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। जिस तरह से जल की बरबादी की जाती है और जल की उपयोगिता नही समझी जाती यह आगे चलकर काफी कठिनाई का समय ला सकती है इसलिए जल को सुरक्षित करना और सही उपयोग करना तथा जमीन में जल उचित मात्रा में पहुंचता रहे इन सब चीजों का विशेष ध्यान रखना होगा और सभी को मिलकर इसमें अपना सहयोग देना चाहिए जिससे भू – जल का सही उपयोग किया जा सके तथा भविष्य में जल को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस मौके पर इंद्रेश द्विवेदी नेता भारतीय जनता पार्टी ,अनिल पाठक आईएसबी, धर्मेंद्र सिंह एडीओ पंचायत कमासिन, श्याम लाल जेई लघु सिंचाई विभाग व समस्त रोजगार सेवक एवं समूह की महिलाएं व क्षेत्रीय किसान आदि लोग मौजूद रहे।