भाला खोंप गाय की हत्या कर नदी मे फेंकारेउसा सीतापुरबृहस्पतिवार को अन्य जानवरों के साथ मे चरने के लिए छोड़ी गई एक पालतु गाय गाँव के ही किसान के खेत मे चरने पहुंच गई। किसान पहले से अपनी फसल की रखवाली कर रहा था जिसने गाय को खेत मे आने पर भाला खोंप दिया जिससे गाय की मौत हो गई। आरोपी किसान ने अपराध छुपाने कज लिए मृत गाय को ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से अपने सहयोगी के साथ मिलकर नदी मे फेंक दिए। जानकारी के अनुसार थानगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रण्डाकोडर के मजरे केशनपुरवा निवासी बबलू की पालतू गाय बृहस्पतिवार को णरने गई हुई थी तभी उपरोक्त निवासी किसान बिनोद व सुखराज पुत्रगण नत्था के खेत मे जाकर धान की फसल चरने लगी तभी गाय कै भाला खोंप दिया। जिससे गाय की मौत हो गई। सिकायत लेकर थाने जा रहे गाय मालिक को कुछ स्थानीय लोगों ने रोक कर लेनदेन कर सुलह करने का दबाव बना रहे है। इस प्रकरण को लेकर गांव मे तनाव कि स्थितियाँ बनी हुईं है। घटना स्थल की ग्राम सभा मे बिगत महीनों पूर्व मे मामूली विवाद को लेकर फायरिंग व ईंट पत्थर भी चले थे जिसको कई थानों की पुलिस फोर्स ने काबू कर आरोपियों को जेल भेजा था।
सीतापुर -भाला खोंप गाय की हत्या कर नदी मे फेंका

