लखनऊ -यूपी के 30 पीसीएस अफसर जल्द बनेंगे आईएएस, देखिए पूरी लिस्ट

by | Aug 21, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

उत्तर प्रदेश के 30 पीसीएस अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के इन अधिकारियों को प्रोन्नत किया जा रहा है। यह सभी आईएएस बन जाएंगे। इसके लिए राज्य स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हो चुकी है। राज्य सरकार इन्हें आईएएस बनाने के लिए प्रस्ताव और सिफारिश केंद्र सरकार को भेज रही है।राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1998 बैच के पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार, महेंद्र प्रसाद, गौरव वर्मा, रजनीश चंद्रा आईएएस बनेंगे। वर्ष 1999 बैच के संजय चौहान, उदय सिंह, अरुण कुमार द्वितीय, संतोष कुमार शर्मा, हरिकेश चौरसिया, सुनील कुमार चौधरी, रवींद्र पाल सिंह, प्रथुनाथ, श्रीप्रकाश गुप्ता, पवन कुमार गंगवार, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार राय और निधि श्रीवास्तव को बतौर आईएएस पदोन्नति दी जा रही है। इसी तरह वर्ष 2000 बैच के पीसीएस अधिकारी कुमार विनीत, कामता प्रसाद सिंह, धनंजय शुक्ला, रमेश चंद्र, वंदना त्रिपाठी, राजेश कुमार प्रजापति, मंजू लता, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और कपिल सिंह भी आईएएस बनाए जा रहे हैं।