सीतापुर -मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट और होटल आर के ग्रैंड का फीता काटकर उद्घाटन

by | Aug 22, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवा सीतापुर बिसवां कस्बे के बड़े चौराहे पर स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट और होटल आर के ग्रैंड का फीता काटकर उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा ने किया।इसअवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने बिसवां जैसे छोटे कस्बे में राष्ट्रीय स्तर पर पर विख्यात सन 1920 से संचालित रेस्टोरेंट मोती महल डीलक्स को बिसवां में लाने का प्रयास किया है महिलाओं द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से छेत्रीय जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य पर्धक भोजन का लाभ दिला कर अपने आप में एक मिसाल कायम की है उसकी सराहना की जानी चाहिए मैं रेस्टोरेंट उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश सिंह पूर्व विधायक रामपाल यादव नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार जैन पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सलिल सेठ केके त्रिवेदी कंचन प्रभा पांडे डॉक्टर कपूर डॉ एस के अवस्थी कमलेंद्र बाजपेई, अभिषेक अग्रवाल विजय अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर भावना अवस्थी और शिवानी अग्रवाल ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट में अत्याधिक साज सज्जा से सुसज्जित कमरे तथा रेस्टोरेंट में वेज नॉनवेज के सभी पकवान के साथ फास्ट फूड भी उपलब्ध रहेंगे जिसका लोग एयर कंडीशन में बैठकर भोजन का आनंद ले सकेंगे ।