जयंती पर याद आए हथकड़ी तोड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानीकमलापुर । क्षेत्र के उसरी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 16 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश की आजादी में उनके योगदान को एक बार याद किया। इस मौके पर शहीद स्मारक पर चंदन का पौधा रोपण किया गया देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जिले से अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के पं. राम लखन तिवारी की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव उसरी में मनाई गई। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।साथ ही उनकी देश सेवा को याद किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प राम लखन तिवारी के पौत्र रवि तिवारी ने बताया कि बाबाजी ने जेल में कई बार अंग्रेजों की पहनाई हथकड़ी तोड़ दी थी। वे पं. नेहरू के साथ कई बार अन्य प्रांतों में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिए। समाजसेवी का माण्डवी मिश्रा ने कहा कि अपना अधिकांश जीवन देश सेवा करते हुए वे जेल में बिताए और अंग्रेजी यातनाएं भी सही हैं। फिर भी उन्होंने गांव व क्षेत्र के लोगों की मदद की। पं. राम लखन तिवारी को लोग पितामह की संज्ञा देते हैं, जो अपने बल व क्षमता से सीतापुर लालबाग में झंडा फहराकर अंग्रेजों को चुनौती दिए थे। एस आई आलम खान ने कहा कि हम गौरवांवित हैं कि हम स्वतंत्रता सेनानी की पवित्र भूमि में कार्य कर रहे हैं।सेनानी के पौत्र रवि तिवारी ने बताया कि जल्द ही उनके नाम का गेट कमलापुर कस्बे मे एक स्थापित किया जाएग। इस मौके पर मनोज यादव अमरेन्द्र यादव बउवा मिश्रा अश्र्वनी सोनी धमेन्द्र मोहित आलोक कुलदीप सिंह गणेश शुक्ला मौजूद रहे
यूपी -जयंती पर याद आए हथकड़ी तोड़ने वाले स्वतंत्रता

